Latest

आर एल डी नेता जयन्त चौधरी का सपा कार्यकर्ताओं ने हल भेंट कर किया स्वागत

अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयन्त चौधरी के किसान पंचायत मे शामिल होने प्रयागराज आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने नैनी पुल पर प्रोफेसर देवी सिंह पटेल प्रोफेसर आफ्ताब आलम डॉ० नरेन्द्र सिंह धाकड़ अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक पूर्व प्रदेश सचिव देव बोस बच्चा पासी शिव यादव आदि के नेत्रित्व मे जुटे सैकड़ो सपाईयों ने फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया वही जयन्त चौधरी को हल भी भेंट किया।श्री चौधरी ने दावा किया की अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव मे सपा और आर एल डी मिल कर भाजपा के शासन का अन्त करेंगे।कहा सपा और आर एल डी के गठबन्धन का ज़बरदस्त असर दिखेगा।कहा सपा से गठबन्धन तय है लेकिन सीटों का बंठवारा अभी तय नहीं है।कहा किसान आन्दोलन लगातार पूरे देश मे फैलता जा रहा है लेकिन भाजपा किसानो की आवाज़ की अन्देखी कर रही है।सरकार को चेताया की वह यह कतई न सोचे की किसान आन्दोलन खत्म हो जाएगा।किसान आन्दोलन का दायरा निरंतर बढ़ रहा है।कहा किसानों के सबसे बड़े हमदर्द और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की कर्म स्थली है ।प्रयागराज यहाँ से किसानो का संदेश देश भर में गूँजेगा।बंगाल चुनाव पर बोले कहा पूरा विपक्ष ममता बनर्जी के साथ है।ममता को फाईटर बताते हुए कहा हर तरीक़े से ममता बनर्जी की मदद की जाएगी।यह भी कहा की पाँच राज्यों मे होने वाले चुनाव पर किसान आन्दोलन का व्यापक असर दिखेगा।मो०शारिक़ और देव बोस के नेत्रित्व मे जमुनापार और गंगापार मे लगातार दो माह से चलाए जा रहे किसान आन्दोलन की प्रशंसा की कहा सपा और आर एल डी ही किसानो की असली हमदर्द है।आर एल डी नेता जयन्त चौधरी का स्वागत करने वालों में देवी सिंह पटेल,डॉ आफ्ताब आलम,नरेन्द्र सिंह धाकड़,देव बोस,मो०शारिक़,बच्चा पासी,शिव यादव,सद्दाम अन्सारी, रवि प्रकाश,अभिनन्दन कुमार,प्रदीप यादव,अशरफ सिद्दीकी,बदरुद्दीन उर्फ शीबू समेत अन्य सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button