Latest

ध्वनि प्रदूषण फैलाने एवं स्टंट करने पर की जायेगी दण्डात्मक कार्यवाही

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सहायक सम्भागीय अधिकारी (प्रशासन) ने जानकारी दी समस्त दो पहिया वाहनों के वाहन स्वामियों एवं चालकों को सूचित किया है कि सड़क पर दो पहिया वाहनों द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाना एवं स्टंट करना दण्डनीय अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा-52 के अन्तर्गत ऐसा करने वाले पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। अनधिकृत उपकरण/साइलेंसर लगवाकर वाहन चलाने पर, वर्कशॉप/गैराज पर अनधिकृत उपकरण/साइलेंसर लगाने पर एवं अनधिकृत उपकरण/साइलेंसर युक्त वाहनों का विक्रय एवं रिपेयर करने पर पहली बार अपराध करने पर 03 माह का कारावास या रू0 10000/- जुर्माना अथवा दोनों एवं दूसरी बार अपराध करने पर 06 माह का कारावास या रू0 10000/- जुर्माना अथवा दोनों के दण्ड का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button