Latest

जातीय समीकरण को साधने के प्रयास:मध्यप्रदेश सीएम शिवराज ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए मंत्री बने

भोपाल, । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित समारोह में नारायण सिंह कुशवाहा, बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह पटेल को राज्यपाल आनंदीबेल पटेल ने शपथ दिलाई।

काछी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह, लोधी समाज को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल और पाटीदार वर्ग से खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार को शामिल किया गया है। जालम सिंह पटेल दमोह से मौजूदा सांसद प्रहलाद पटेल के भाई हैं।

मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। इस लिहाज से मंत्रिमंडल विस्तार की सभी को खासतौर से सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेताओं को इसकी काफी प्रतीक्षा थी। 230 सदस्यीय विधानसभा में राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। इस विस्तार से पहले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा 19 कैबिनेट और नौ राज्य मंत्री थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button