जादूगर सिकंदर के हर करतब पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा मंडपम

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जादू का नाम सुनते ही आहलादक सी अनुभूति होती है और खुली आंखो के सामने एक रंगीन स्वपन सा चलने लगता है।नयनाभिराम नजारे,जादू की इठलाती बलखाती मुस्कुराती हुई परिया ।जादूगर के तिलिस्मी कारनामे।हवा में तैरती युवती।रुपयो की बरसात जैसे मोहक करतब मन को मोह लेते हैं। एैसा ही देखा जा रहा है इन दिनो संगम नगरी के चंद्रलोक सिनेमा के पास स्थित राजर्षी टंडन मंडपम हॉल मे ,जो अब विश्व के सुपर स्टार जादूगर सिकंदर के यहां आ जाने के बाद भव्य जादू महल का रुप ले चुका है।वे प्रयागराज मे पहली बार अपना विशाल जादुई काफिला लेकर आए हैं जिसमें लुप्त हो चुके डायनासोर का 3डी रोबोटिक प्रदर्शन भी शामिल है। कई टन आधुनिक साजो सामान और 35 से ज्यादा लोगो की टीम में खूबसूरत जादू परियां भी शामिल है जो मायावी करतबो की रचना मे अहम रोल निभाती है। जादूगर के प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पीआरओ मदन भारती ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि सभी दर्शक मास्क पहन कर ही शो देखने के लिए आए और कोविड नियमो का पालन अवश्य करे। उन्होंने बताया कि जादूगर सिकंदर उन्नाव जिला के वासी है और देश-विदेश में लगाातार 7 हजार से भी ज्यादा मनमोहक शो का सफल प्रदर्शन करके कला जगत में अपनी खास पहचान बना चुके हैं,इसके साथ ही जादूगर सिकंदर स्टंट मैन के रुप में भी चर्चित है और इनका शो नये जमाने के अनुसार आधुनिक करतबो से सजा धजा एक स्वस्थ पारिवारिक प्रोग्राम है।यहां रोजाना तीन शो दिखाए जा रहे हैं जादूगर सिकंदर के करतबो मे कई एैसे करतब शामिल है जो प्रयागराज मे लोगो ने पहले कभी नहीं देखे होंगे।




