Latest

अरविन्द अकेला कल्लू और आयेशा कश्यप”अप्सरा” का धमाकेदार म्यूज़िक वीडियो “मिज़ाज सनकावेलू” का टीज़र रिलीज

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के गाने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनके गाने काफी पसंद आते हैं। अरविन्द अकेला कल्लू और आयेशा कश्यप “अप्सरा” का एक धमाकेदार म्यूज़िक वीडियो “मिज़ाज सनकावेलू” का टीज़र रिलीज हो रहा है। कल्लू और आयेशा कश्यप के फैंस इस गाने का इंतजार कर रहे हैं। इस लाजवाब गाने का टीज़र सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सांग का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है “मिज़ाज सनकावेलू” काल्ह आवता न्यू सांग के टीजर..त तैयार हो जाई लोग धमाकेदार सांग देखे खातिर..।” इस पोस्टर में कल्लू आयेशा कश्यप अप्सरा को बांहों में लिए हुए हैं। दोनों की रोमांटिक जोड़ी बहुत ग्लैमरस दिख रही है। फैन्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। एक फैन ने लिखा “जबरदस्त लुक है भाई जी।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “इंतजार रहे गा आपके सुपर सांग का।”
इस डांस नम्बर को अरविन्द अकेला कल्लू के साथ खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। रौशन सिंह ने इसका म्यूज़िक तैयार किया है और यादव राज ने गीत के लिरिक्स लिखे हैं।
आपको बता दें कि अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और आयेशा कश्यप “अप्सरा” सुपर हिट वीडियो सांग ‘जिए ना देबू का ए पतरको 2.0″ में एक साथ आ चुके हैं।
अरविन्द अकेला कल्लू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपर स्टार हैं, जिनकी फिल्मे और गाने दर्शक बेपनाह पसन्द करते हैं। ऐसे में ग्लैमर के तड़के से भरपूर मिज़ाज सनकावेलू गाने का अरविन्द अकेला कल्लू के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वीडियो में उनकी और उनकी को-स्टार आयेशा कश्यप की कैमिस्ट्री लोगों को देखनी है। बड़ी संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग होने के कारण कल्लू के वीडियो रिलीज होने के साथ ही तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह टीज़र भी बवाल मचा देगा।

Related Articles

Back to top button