Latest
चुनाव में अच्छे और योग्य व्यक्तियों का चुनाव करके लोकतंत्र को मजबूत बनाना है-महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ)

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) सदस्य, उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार ने 73 वें गणतंत्र दिवस पर कटघर चौराहे
झण्डारोहण पर किया। तत्पश्चात् अपने संबोधन पर कहा लोकतंत्र व आज़ादी के इस पावन पर्व पर हमारा कर्तव्य है कि हमें चुनाव में अच्छे और योग्य व्यक्तियों का चुनाव करके लोकतंत्र जो कि हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान से मिला है। लोकतंत्र को मज़बूत करने में अपना योगदान करना चाहिए । आज के दिन हमें पूर्ण आज़ादी मिली थी। और देश का संविधान लागू हुआ था । और हमें संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए।




