मां समेत तीन नाबालिग बेटियों की हत्या से मचा हड़कंप

इटावा । इटावा के राहतपुरा काशीराम कॉलोनी में मंगलवार को महिला सहित उसकी तीन नाबालिग बेटियों कीहत्या से हड़ंकप मच गया. बदमाशों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसकी बेटियों को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में जुट गई है.
बता दें कि कांशीराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहल्ले के लोगों ने 21 ब्लॉक के 334 नंबर क्वार्टर में रहने वाली नेहा के 3 बच्चों को बाहर पड़े हुए देखा. मौके पर ढाई साल की कल्लो तथा 4 साल की मोहिनी की मौत हो चुकी थी जबकि 7 साल की तुलसी घायल अवस्था में थी. मोहल्ले के लोगों ने घायल लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं घर के अंदर नेहा भी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छोटे भरथना थाना क्षेत्र के कुअरा का रहने वाला है.
पुलिस ने महिला के पति छोटे से पूछताछ कर रही है. घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वायड ने निरीक्षण किया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.



