Latest
पार्षद नीमाँशु यादव पंचतत्व मे हुई विलीन-छोटे बेटे कार्तिक यादव ने दी मुख्यागिनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वार्ड २७ की पार्षद नीमाँशु यादव का पार्थिव शरीर आज प्रातः ९:३० बजे दारागंज घाट पर विधिविधान के साथ पंचतत्व मे विलीन हो गया।पूर्व पार्षद पुलकित यादव के छोटे बेटे कार्तिक यादव ने मुख्यागिनी दी।नार्थ मलाका से पार्षद नीमाँशु यादव की प्रातः९ बजे अन्तिम यात्रा निकली तो सभी की आँखे नम थी।अन्तिम यात्रा मे बड़ी संख्या मे समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के लोग शामिल रहे।सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,रवींद्र यादव,मोईन हबीबी,बब्बन द्वबे, सन्दीप यादव,मयंक यादव जोंटी,रुपनाथ यादव मो०ज़ैद अशोक गुप्ता पार्षद गण सर्वश्री रतन दीक्षित,नेम यादव,अजय यादव,अकीलुर्रहमान,नितिन यादव,अमरजीत यादव,मंजीत सिंह,राजेश कुशवाहा,दीपक कुशवाहा, कमलेश सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।




