Latest
किन्नर भागवताचार्य महामण्डलेश्वर हिमांगी सखी का प्रयागराज आगमन

बाघम्बरी मठ पहुँचकर महन्त नरेंद्र गिरी महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी (निर्मोही अखाड़ा) मुम्बई से चलकर आज प्रयागराज पहुँची । जहा भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सभी को आशिर्वाद देते हुए विश्व कल्याण की कामना की। प्रयागराज पहुँचते ही किन्नर महामंडलेश्वर ने सबसे पहले बाघम्बरी मठ पहुँचे और महन्त नरेंद्र गिरी महाराज जी के समाधि स्थल पर पहुँचे। और उन्हें माथा टेक कर भावविहीन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किये। महामंडलेश्वर किन्नर हिमांगी सखी ने बताया कि इसके बाद मय मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रयागराज से प्रस्थान करेंगी।




