सपा आगामी 21 सितंबर को सभी तहसीलों में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 21 सितम्बर को जनपद की सभी तहसीलों में सपाईयों द्वारा किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था,कोरोना काल में खराब स्वास्थ्य सुविधाओं, भ्रष्टाचार आदि समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जायगा l कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में पार्टी जनों की बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई l
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनियमित लाकडाउन के चलते लाखों की संख्या में घर वापस लौट चुके हैं जिनके लिए रोजगार का अभाव है l
विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा एस एस एफ के गठन और उसके अधिकारों पर आशंका व्यक्त हुए कहा कि इसका इस्तेमाल राजनैतिक विरोधियों के लिए किया जा सकता है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 21 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जनपद की सभी तहसीलों में शांतिपूर्ण ढंग से सपा के विधानसभा अध्यक्षगण पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सहित स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों, के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे l
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पंधारी यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक गण रामसेवक पटेल, सत्य वीर मुन्ना, मंसूर आलम, रामदेव निडर, दान बहादुर मधुर, रामसुमेर पाल, अनिल कुमार यादव, शकील अहमद, सुभाष यादव, जीत लाल, अमर सिंह, द्वारिका पटेल, लल्लन पटेल, सनील अहमद, श्याम कृष्ण पप्पू, नाटे चौधरी आदि मौजूद रहे l


