Latest

श्री दारागंज रामलीला कमेटी का भरत मिलाप, स्मारिका विमोचन व राजगद्दी समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

( आनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपनी परंपरा के अनुसार, श्री दारागंज रामलीला कमेटी के पात्र प्रातः रथ पर सवार होकर गाजे-बाजे के संग संगम स्नान को गए, स्नान के पश्चात गंगा पुत्रों के द्वारा आरती पूजन किया गया। उसके पश्चात भगवान की सवारी महावीर मार्ग पर माधव पंडा के यहां विश्राम करने के पश्चात श्रृंगार भवन पहुंची। द्वितीय सत्र में सायं काल भगवान रथ पर सवार होकर महावीर शर्मा के यहां आरती पूजन स्वीकार कर ,भरत मिलाप हेतु निकले, दूसरी तरफ भरत जी व शत्रुघ्न जी पंडित लोग नाथ भारद्वाज के यहां से आरती पूजन गंध अक्षत स्वीकार कर भरत मिलाप हेतु बड़ी कोठी पहुंचे। जहां लीला संयोजक पंडित रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में, मार्मिक भरत मिलाप की लीला हुई। और राम दरबार सजा जिसका श्रृंगार पूजन दिनेश निषाद व भरत निषाद के द्वारा हुआ। स्मारिका के सह संयोजक राजा स्वर्णकार के द्वारा स्मारिका के 44 अंक को प्रभु के चरणों में रखा ।जिसको क्षेत्रीय सांसद केसरी देवी पटेल विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के द्वारा लोकार्पित किया गया कमेटी के संरक्षक मधु चकहा अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह राहुल यादव मंत्री दिनेश यादव विक्कू निषाद के द्वारा भगवान को राजगद्दी समारोह हेतु मंच पर विराजमान कराया गया। मीडिया प्रभारी व कमेटी के प्रवक्ता तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने इस विपरीत परिस्थिति में भी कमेटी के समस्त आयोजन में सहयोग करने वाले शासन प्रशासन वा समस्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना दी।

Related Articles

Back to top button