Latest

कुश के शतक से महाकाल एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। कुश मिश्र के आतिशी शतकीय प्रहार (101 रन, 57 गेंद, आठ चौके, सात छक्के) और विवेक खत्री के बहुमुखी खेल (55 रन एवं दो विकेट) के दम पर महाकाल एकादश ने जोहा हॉस्पिटल को छह विकेट से हराकर चैंपियंस वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। दौलत हुसैन कालेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में जोहा हॉस्पिटल ने 20 ओवर में 202 रन बनाये। फरहत मेंहदी 52, सैयद फैजान 42, सचिन भारतीय 35 और भय्यू मेंहदी ने 26 रन का योगदान दिया। महाकाल एकादश के यूसुफ खान और विवेक खत्री ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में महाकाल एकादश ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बना लिये। कुश मिश्र ने 101, विवेक खत्री 55 और अक्षत टंडन ने 34 रन बनाये। जोहा हॉस्पिटल के सैयद फैजान एवं सचिन भारतीय ने दो-दो विकेट लिया। कुश को सेंट जोसेफ कालेज के पूर्व क्रिकेट कैप्टन मनीष यादव ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस नेता मो. शहाब ने किया। आयोजन सचिव मो. रिजवान ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रपाल दयाल, परवेज आलम, आबिद अहमद, पंकज कुशवाहा, मो. नबी, आरिफ, मेराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button