आरती के लिए कृषि मंत्री को आमंत्रित किया

(अनुराग शुक्ला )ऋषिकेश (अनुराग दर्शन समाचार )। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर आयोजित होने वाली गंगा आरती के लिए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को आमंत्रित किया। कृषि मंत्री ने सरकार द्वारा मातृशक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। शुक्रवार को ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की सदस्यों ने मुनिकीरेती में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। बताया कि मकर संक्राति से महिलाओं द्वारा गंगा आरती शुरू की जा रही है। उन्होंने आरती में शामिल होने के लिए कृषि मंत्री को आमंत्रित किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की परिकल्पना के नजदीक पहुंच गई है। मौके पर ऋषिकेश गंगा आरती से संध्या, युवक मंगल दल हरिपुर कला अध्यक्ष विशाल भट्ट,गंग सबला प्रोजेक्ट मैनेजर शांति सिंह, सुशीला सेमवाल आदि उपस्थित रहे।



