आईडीए के वार्षिक कार्यक्रम में डिजिटल डेंटल तकनीक पर व्याख्यान

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज होटल युगांतर सिविल लाइंस में इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रयागराज का वार्षिक नव वर्ष कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ राहुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की शुरुआत सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के डॉ अभिषेक सिंह के ओरल एंड मैक्सीलर्लोफैसियल सर्जन के व्याख्यान से हुई। डॉ अभिषेक सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं कई नेशनल एवं इंटरनेशनल जर्नलओं में अपने शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। डॉ अभिषेक ने नई आधुनिक डिजिटल तकनीक 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार इस तकनीक के माध्यम से जबड़े के कैंसर एवं रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी को बेहतर सटीकता के साथ किया जा सकता है। यह तकनीक डेंटल इंप्लांट्स सर्जरी में भी सहायक हैl कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आईडीए प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ आलोक त्रिपाठी ने बताया कि आई डी ए निरंतर दंत चिकित्सकों के लिए नई तकनीकों से संबंधित व्याख्यान आयोजित करता रहता है ताकि दंत चिकित्सक नई तकनीकों के माध्यम से दंत एवं मुख्य संबंधी बीमारियों का बेहतर निदान एवं उपचार कर सकें।
कार्यक्रम में कई दंत चिकित्सकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों के लिए नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आईडीए प्रयागराज के सचिव डॉ मनोज मिश्र द्वारा किया गया। ओमीक्रौन वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए सीडीएच इंचार्ज डॉ आशुतोष चौधरी ने दंत चिकित्सकों को सचेत रहकर सभी बचाव के उपायों एवं प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ जे पी यादव ने सभी मेंबर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में आईडीए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अमरजीत गुलेरी, प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ रंजन बाजपेई, डॉ बी बी तिवारी, डॉ विवेक जयसवाल, डॉ सौरभ श्रीवास्तव , डॉ संदीप शुक्ला, डॉ विनोद कुमार, डॉ अरुणेश मिश्रा , डॉ पूनम गुलेरी , डॉ आर एस मौर्य डॉ दीपक, डॉ प्रवीण ,आदि उपस्थित रहे।



