Latest

दिव्य दीपोत्सव-2021 पर विशेष डाक आवरण जारी करते सीएम यो

दिव्य दीपोत्सव-2021 पर विशेष डाक आवरण जारी

( अनुराग शुक्ला ) अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) । पांचवे दिव्यदीपोत्सव-2021 पर डाक विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने जारी किया दिव्यदीपोत्सव विशेष डाक आवरण व विरूपण भी जारी किया। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव ने मुख्यमंत्री को विशेष आवरण का प्रथम सेट एलबम विरूपण करवाया । जी किशन रेड्डी केंद्रीय पर्यटन मंत्री, नीलकंठ तिवारी पर्यटन राज्य मंत्री उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कुलपति प्रो रविशंकर सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। इस विशेष आवरण का विमोचन राम कथा पार्क में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, के द्वारा किया गया । यह पांचवा विशेष आवरण भारतीय डाक विभाग और डॉ राम मनोहर लोहिया विश्विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जारी किया गया। श्री राम वनवास के बाद अयोध्या में दीपावली की पूर्व-संध्या पर भव्य दीपोत्सव पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य दीपोत्सव पर आधारित विशेष डाक आवरण के जारी होने के मौके पर उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पांचवे दिव्यदीपोत्सव 2021 पर जारी किए गए विशेष आवरण पर अयोध्या स्थित सरयू के तट पर होने वाला यह भव्य दीपोत्सव को विशेष आवरण के माध्यम से भविष्य के लिए संरक्षित किया गया है स इस विशेष आवरण से देश विदेश में अयोध्या के दीपोत्सव के प्रति उत्सुकता को बढ़ावा मिलेगा साथ ही देश विदेश के पर्यटक अयोध्या दर्शन करने को बढ़ावा मिलेगा । इस दौरान कुलपति प्रो सिंह ने बताया कि यह पांचवा दीपोत्सव और खास है विश्वविद्यालय अयोध्या की संस्कृति धरोहर को विश्व पटल पर लाने के लिए हमेशा तत्पर है इसी क्रम में आज 7.51 लाख दीपक प्रज्वलित करके विश्व ग्रीनिज बुक में अपने ही लिखे गए इतिहास को तोड़ रहा है । इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री यादव ने बताया कि दिव्यदीपोत्सव के विशेष आवरण का मूल्य 30 रूपये रखा गया है तथा ये प्रधान डाकघर फैजाबाद एवं फिलेटलिक ब्यूरो के माध्यम से बिक्री किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button