विधि और विधान के साथ पूजन-अर्चन और जलाभिषेक करने से शिवजी प्रसन्न होते है

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज सावन के तीसरे सोमवार है। तीसरे सोमवार पर नवमी तिथि, कृतिका नक्षत्र, गर करण व सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग है। धर्माचार्यों कहना है कि इस पावन बेला में सच्चे हृदय से स्तुति करने वाले भक्तों पर शिव की कृपा बरसेगी। विधि और विधान के साथ पूजन-अर्चन और जलाभिषेक करने से शिवजी प्रसन्न होंगे। आज मौसम भी दिन भर बरस रहा था । शिव मंदिरों और शिवालयों में भोलेनाथ की स्तुति में भक्त लीन हैं। महादेव भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में चहुंओर भक्ति की बयार बह रही है। सनातन धर्मावलंबी रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और महाभिषेक कराकर भोलेनाथ को रिझाने में लगे हैं। रोक के बावजूद शिवभक्त कांवरियों के छोटे-छोटे जत्थों में निकल पड़े हैं। संगम और गंगा में डुबकी लगाकर जल भरकर कांवरिया ‘हर-हर, बम-बम’ का उद्घोष करते हुए शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन में भगवान शिव जाग्रत रहते हैं। इसी कारण इस महीने शिव की विशेष स्तुति की जाती है। भोले गिरी मंदिर गोपेश्वर महादेव कमोरी महादेव हाटकेश्वर महादेव दशाश्वमेध महादेव, मनकामेश्वर महादेव, गंगोली शिवालय, शिव कचहरी ललितेश्वर महादेव आदि शिवालयों में व्रत रखकर रुद्राभिषेक, महाभिषेक व जलाभिषेक करने का सिलसिला चल रहा है। सावन के तीसरे सोमवार पर प्राचीन शिवालय में भगवान शिव की मूर्ति अथवा शिवलिंग का दुग्धाभिषेक करके बेलपत्र, फल, पुष्प, मिष्ठान अर्पित करके धूप, दीप से आरती भक्त कर रहे हैं। वही अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के संरक्षक जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम अपने आश्रम जो यमुना के पानी में घिरे नागेश्वर धाम शिवलिंग पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम ने अभिषेक कर पूजन पाठ किया।

भोले गिरी मंदिर मुट्ठीगंज में भक्तों द्वारा जलाभिषेक करते हुए। ( छाया अनंत पांडेय )

मसूरिया माई मंदिर गऊघाट स्थित शिव भगवान पर जलाभिषेक करते हुए महिलाएं। (छाया अनंत पांडेय)

बताशा मंडी स्थित गोपेश्वर महादेव का भव्य। (श्रृंगार छाया अनंत पांडे)

मालवीय नगर स्थित पूर्णेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार । ( छाया सोनू शुक्ला पूजरी )

मुकुंदेश्वर नाथ महादेव बताशा मंडी प्रयागराज अर्धनारेश्वर रूप में बाबा ( छाया विनय मिश्रा )

नागेश्वर धाम में भगवान भोले शिव का अभिषेक करते जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम जी। ( छाया अनुराग शुक्ला )

यमुना बैंक रोड स्थित भगवान मनकामेश्वर भगवान का भव्य श्रृंगार का दृश्य । (छाया अनंत पांडेय )


