Latest

चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरपी वर्मा सपा में शामिल मांगा आलापुर विस से टिकट

शिक्षा के साथ राजनीति से करनी है समाज सेवा : डा आरपी वर्मा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद, राजकीय महाविद्यालय गोसाईंखेड़ा उन्नाव के प्रोफेसर एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ आरपी वर्मा सपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने गृह जनपद अंबेडकरनगर के आलापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर मांग किया है। चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरपी वर्मा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सदस्य एवं वर्ष 2011-12 तक अध्यक्ष थे । इस दौरान उन्होंने चयन बोर्ड में ऑनलाइन परीक्षा कराने, ओएमआरशीट पर परीक्षा कराने, टीजीटी पीजीटी व प्रधानाचार्य- 2011 के विज्ञापन की भर्ती शुरू करने, चयन बोर्ड की नई बिल्डिंग बनवाने, सीसीटीवी लगवाने, हेल्पलाइन व हेल्पडेस्क सहित अन्य सुविधाओं की शुरुआत की थी। डॉ आरपी वर्मा ने कम उम्र में ही 80 से अधिक पुस्तकें साहित्य, राजनीति सहित विविध विषयों पर लिखी है। डॉक्टर वर्मा पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों में शोध कार्य भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ समाज की सेवा राजनीति से करना है इसलिए सपा में टिकट के लिए आवेदन किया है। डॉ आरपी वर्मा ने दलित साहित्य पर उल्लेखनीय कार्य किया है। डॉक्टर वर्मा को शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में 250 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। डॉ आरपी वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर और शोध संगोष्ठी में 300 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करते हुए कई संस्थाएं बनाकर शिक्षा का विविध क्षेत्रों में विस्तार किया है। वह शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में 21 वर्ष से लगातार शिक्षण कर रहे हैं। स्कूल- कॉलेज एवं संगोष्ठी में स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं का समय-समय पर मार्गदर्शन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं । डॉक्टर आरपी वर्मा को दलित साहित्य, ब्रज साहित्य एवं अवधी साहित्य में शोध का विशेष अनुभव है । उन्होंने कहा कि वह साहित्य के साथ राजनीति से समाज सेवा करना चाहते हैं इसलिए राजनीति में आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button