Latest

एएसएफए और अग्रसेन ने जीते मैच: अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी (एएसएफए) और अग्रसेन फुटबाल अकादमी ने अपने-अपने मैच जीत लिये। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज मैदान पर बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में अंडर-12 आयु वर्ग के मैच में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी (एएसएफए) ने झूंसी फुटबाल क्लब को 3-0 से हराया। विजेता टीम के लिए प्रिंस सागर ने दो और अयान अहमद ने एक गोल किया। अंडर-16 आयु वर्ग के मुकाबले में अग्रसेन फुटबाल अकादमी ने प्रयागराज बीमर्स को टाईब्रेकर में 2-0 से हराया। गोल अब्दुल्ला एवं आयुष पाल ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एबीआईसी के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रीड़ाध्यक्ष रवींद्र मिश्र एवं आनंद सोनकर विशिष्ट अतिथि रहे। इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बिप्लब् घोष, डॉ. अजय शंकर पांडेय, कबीर खान, अंबर जायसवाल एवं सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button