Latest

फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्धईपुर मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक युवक ने कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
धूमनगंज के कन्धईपुर मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र यादव 20वर्ष पुत्र मानिकचंद्र यादव तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह परिवार के सभी सदस्य प्राइवेट काम करते हैं। प्रतिदिन की भांति उसकी मां चिन्ता देवी समेत परिवार के सभी सदस्य अपने अपने काम पर चले गए। घर पर धर्मेन्द्र अकेला था। वह कमरे के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद उसकी घर पहुंची तो बेटे को देखते ही शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

*फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के गऊघाट मोहल्ले में गर्भवती विवाहिता का शव बुधवार सुबह ससुराल में फांसी के फन्दे पर पाया गया। सूचना पर मिलते ही उसके मायके वाले पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेहदौरी निवासी शिव प्रसाद ने अपनी 28वर्षीय बेटी संगीता भारतीय हिन्दू रीति रिवाज से मुट्ठीगंज के गऊघाट निवासी अर्जुन भारतीय के साथ किया था। शादी के बाद संगीता ने एक पुत्र जन्म दिया और वर्तमान वह गर्भवती थी। उसका पति प्राइेवट काम करके किसी तरह भरण-पोषण करता था। बुधवार सुबह कमरे के अन्दर संगीता का शव फांसी के फन्दे पर पाया गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले मुट्ठीगंज थाने पहुंचे और पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विविध कार्रवाई की।

*माघ मेला के परेड क्षेत्र में मृत मिली लावारिश महिला*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघमेला के परेड थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 35वर्षीय महिला अचेतावस्था में पायी गई। पुलिस ने उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन उसकी कुछ ही देर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
दारागंज कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह एक लावारिश 35वर्षीय महिला अचेतावस्था में पायी गई। सूचना पर उसे उपचार के लिए उक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी कुछ देर में मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसके शव को लावारिश हालत में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत कैसे हुई यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस कहना है कि उसकी अबतक पहचान नहीं हो सकी है।

*सड़क के किनारे मृत मिला मजदूर*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक मजदूर का शव लावारिश हालत में सड़क के किनारे पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले एक मोबाइल नम्बर के माध्यम से परिजनों को खबर दी। सराय ममरेज थाना के देवहटा गांव निवासी सूर्यबली 56वर्ष पुत्र रघुनाथ शहर के हटिया क्षेत्र में एक दुकान पर काम करके एक पुत्र एवं तीन बेटियों एवं पत्नी सुरेशा देवी का भरण-पोषण करता था। दुकान में काम समाप्त होने के बाद वह प्रतिदिन कोतवाली क्षेत्र में सड़क के किनारे इधर उधर सो जाता था और एक सप्ताह में वह घर जा रहा था। मंगलवार की रात दुकान में काम समाप्त होने के बाद, कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे सो गया और रात में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत कैसे हुई यह अबतक जानकारी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पहचान होने के बाद, परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button