प्रयागराज: 26 मई से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की तैयारी
26 से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
प्रयागराज। लॉकडाउन के साथ ही परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनने का काम बंद हो गया था। अब कार्यालय में सशर्त काम शुरू हुआ तो लंबित कार्य निपटाए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार, 26 मई से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू करने की तैयारी है।
लॉकडाउन से पहले लर्निंग के लिए लगभग 18 हजार और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगभग दस हजार लोग आवेदन कर चुके थे। पूर्व में आये आवेदनों की डेट अब रीशेड्यूल की जाएगी। उसके बाद आवेदक के फोन पर दो दिन पहले मैसेज पहुंच जाएगा। कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। लॉकडाउन से पहले जिन लोगों ने आवेदन किया था, उन्हीं को सीमित संख्या में बुलाकर उनका डीएल बनाया जाएगा। एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि लर्निंग डीएल के लिए परीक्षा कुछ दिनों बाद शुरू होगी। अभी नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।



