Latest

कोरोना के आगे महाशक्तियां बेबसः जितेन्द्रनाथ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) | सीएमपी डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से इनसाइटस इंटू फंडामेंटल ऑफ केमिस्ट्री विषयक तीन दिनी वेबिनार का शुभारंभ बुधवार को हुआ।

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चैधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा महामारी के आगे विश्वभर की महाशक्तियां बेबस नजर आ रही हैं।

प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। रसायन विज्ञान विभाग की संयोजिका डॉ. सुनंदा दास ने कहा कि कोरोना से मानव जीवन के सभी आयाम प्रभावित हुए हैं।


इविवि के डीन साइंस प्रो. शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि फोटोइलेक्ट्रान स्पेक्ट्रोस्कोपी मेटल काम्प्लेक्स की तकनीक रिसर्च के लिए बहुत ही उपयोगी है।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष श्रीवास्तव और संचालन डॉ. प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार शुक्ल, डॉ.अर्चना पांडेय, डॉ. रोली श्रीवास्तव, डॉ. मृदुला त्रिपाठी, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. बबिता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button