खेत पर गई लड़की के साथ किया सामूहिक बलात्कार

पीड़ित युवती की मेडिकल जांच हेतु भेजा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करछना थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शौच के लिए खेत पर गई लड़की के साथ कुछ लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार।मामला प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र का है जहां परोखरा गांव में कुसुम (बदला हुआ नाम) की लड़की के साथ 7 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है अचेत अवस्था में पीड़ित कुसुम को खेतों में छोड़कर अपराधी फरार हो गए, कुसुम के साथ गई उसकी छोटी बहन सुमन (बदला हुआ नाम) को अपराधियों ने डरा धमका कर भगा दिया सुमन घर पहुंची और अपने माता-पिता को उक्त घटना की जानकारी दी घर वालों ने कुसुम को बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़ लगाई जिससे अपराधी कुसुम को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग निकले इस विषय में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दिक्षित में जानकारी देते हुए बताया की पास में रहने वाले गुफरान एवं फैजान नाम के दो लड़के अपने कुछ दोस्तों के साथ खेतों के पास चल रहे थे एवं कुसुम और उसकी बहन को देखकर उनकी नियत खराब हो गई। पुलिस द्वारा गुफरान एवं फैजान की गिरफ्तारी कर ली गई है एवं अन्य लोगों की तलाश जारी है और पीड़ित युवती की मेडिकल जांच हेतु भेज दिया गया है तथा इस मामले की जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।



