Latestइलाहाबाद समाचार

आंदोलनकारियों की ज़बरदस्ती गिरफ्तारी की तो सबसे पहले मैं जेल जाउँगा-कुँवर रेवतीरमण सिंह

प्रयागराज। एन आर सी,सी ए ए और एन पी आर को लेकर मंसूर अली पार्क में गत चार दिन से धरना दे रही महिलाओं पुरुषों व नौजवानों के आन्दोलन में राज्यसभा सिंसद कुँवर रेवतीरमण सिंह ने समर्थन देते हुए कहा अगर केन्द्र व प्रदेश सरकार के इशारे पर ज़िला प्रशासन ने उत्पीड़न या एफ आर आर दर्ज करने के साथ गिरफ्तारी की तो सब से पहले मैं गिरफ्तारी दूंगा और जेल जाउँगा।

उनहोने कहा समाजवादी पार्टी लगातर एन आर सी, एन पी आर और सी ए ए का विरोध कर रही है हम सब आप के साथ हैं।हम आन्दोलन में शामिल सभी महिलाओं बुज़ूर्गों को आश्वस्त करते हैं की आप लोग संवैधानिक रुप से इस काले क़ानून के लिए छेड़े गए आन्दोलन का विरोध करते रहें हम मोदी के हठधर्मी को परास्त कर के रहेंगे।

उनहोने महिलाओं के हौसले की जमकर तारीफ की कहा पहली बार इस ऐतिहासिक मंसूर अली पार्क में इतनी भारी संख्या में परदानशीन महिलाओं के साथ सभी धर्म और जातियों का समागम देखने को मिला इसके लिए आन्दोलन की शुरुआत करने वाली बेटी सायरा को मुबारकबाद ।प्रर्दशनकारीयों को शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ने भी सम्बोधित किया कहा हम आप के साथ खड़े हैं आप का न तो प्रशासन और न ही मोदी योगी बाल बाँका कर सकते एन सी आर पुरी तरहा असंवैधानिक है ।

हम किसी क़ीमत पर इसे लागू नहीं करने देंगे और न ही किसी काग़ज़ात पर हस्ताक्षर करेंगे।प्रदर्शन को पूर्ण समर्थन देने को आज समाजवादी पार्टी के निर्वतमान ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव,निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,पंधारी यादव,रेखा उपाध्याय,सबिहा मोहानी, रिचा सिंह, निशा शुक्ला, विनय कुशवाहा, दुर्गा गुप्ता, शोएब खाँ, वज़ीर खान,महबूब उसमानी, मो०इसराईल, शिवशंकर केसरवानी, इसरार अन्जुम, बब्बू गौतम,अशोक गुप्ता,तारिक़ खान, शाहिद प्रधान, मो०ग़ौस,रविन्द्र यादव,आक़िब जावेद खान,महबूब आलम, मोइन हबीबी,अब्बास नक़वी, अब्बन नक़वी, शारिक़ आफाक़, सै०मो०हामिद,जय भारत, रेहान अहमद, हसीब सऊद, पप्पू पासी, मुन्ना मज़दूर, मशहद अली खाँ,औन ज़ैदी, सै०मो०अस्करी समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारीयों ने धरना स्थल पर पहोँच कर सर्मथन का एलान किया।

भवदीय
सै०मो०अस्करी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button