Latest

हाँथों मे अन्न लेकर सपा मज़दूर सभा ने किसानों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय जार्जटाउन मे सपा मज़दूर सभा ने पूर्वांचल प्रभारी चन्द्रमणि राय के समक्ष हाँथों मे अन्न लेकर किसानो की लड़ाई को जारी रखने के साथ तब तक उनहे न्याय नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। सपा मज़दूर सभा के ज़िलाध्यक्ष इन्द्रेश पुष्कर की अध्यक्षता व मज़दूर सभा के महानगर अध्यक्ष एस पी यादव के संचालन मे समिक्षा बैठक मे मुख्य अतिथि व पूर्वांचल प्रभारी मज़दूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रमणि राय व मज़दूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम मिलन यादव का पार्टी पदाधिकारीयों ने फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।अपने सम्बोधन मे चन्द्रमणि राय ने मज़दूर सभा को आश्वस्त करते हुए कहा की अखिलेश यादव की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता।सपा की सरकार बनने पर मज़दूरों को उनका हक़ भरपूर मिलेगा।रोज़गार के लिए कही पलायन नहीं करना पड़ेगा।इसी प्रान्त मे रह कर मज़दूरों को रोज़गार की गारेंटी सपा सरकार देगी।राम मिलन यादव ने योगी सरकार मे मज़दूरों की बेपनाह तकलिफों का ज़िक्र करते हुए कहा आज मज़दूर रोज़ी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है महंगाई के इस दौर मे मेहनत मज़दूरी करने के उपरान्त दो सौ रुफये दिहाड़ी मिलती है जिससे सिर्फ खाद्ध तेल ही खरीदा जा सकता है बाकी के सामान के लिए दर दर भटकना पड़ता है।बैठक मे कार्यकर्ताओं को हाँथो मे अन्न लेकर किसानो व मज़दूरों की हक़ की लड़ाई लड़ते रहने का संकल्प भी दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button