Latest

मेला प्रशासन ने करीब दो सौ संस्थाओं को 50 बीघा जमीन आवंटन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेला प्रशासन ने पिछले हफ्ते संतों के बड़े संगठनों को जमीन आवंटित कर दी थी। वहां पर संत बसने लगे। अब छोटी संस्थाओं और कुछ संतों को जमीन आवंटित की जा रही है। गुरुवार की सुबह मेला प्रशासन की टीम ने संगम लोवर मार्ग, संगम अपर मार्ग, सरस्वती मार्ग और महावीर मार्ग पर जमीन का आवंटन किया। यह प्रक्रिया सुबह से शुरू हुई और दोपहर बाद तक चली। पिछले साल जो संस्था जहां थी उसे वहीं पर जमीन आवंटित की गई। लेकिन संगम अपर मार्ग के पास कटान होने पर यहां की संस्थाओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जमीन का आवंटन तो कर दे रहे हैं लेकिन इस बार कम से कम लोग आए तो बेहतर होगा। उन्होंने कई संस्था संचालकों को बताया कि अगर वह इस बार जमीन नहीं लेगें तो भी मेला के रिकार्ड में रहेंगे और अगले साल जमीन दी जाएगी। शुक्रवार को जमीन का आवंटन नहीं किया जाएगा। जिनको जमीन आवंटित की गई हैं, वह सुविधा पर्ची लेकर गोदाम से सामान निकलवा लें और टेंट लगाएं।

Related Articles

Back to top button