विहिप का तीन दिवसीय आचार्या अभ्यास वर्ग सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला परेड ग्राउंड स्थित विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यालय में विहिप सेवा विभाग के संस्कारशाला का तीन दिवसीय आचार्या अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज में संस्कारशालाओं के माध्यम से सेवा कार्य का संकल्प लिया गया।
यह जानकारी विहिप के महानगर सेवा प्रमुख, प्रयागराज आलोक मिश्रा ने बुधवार को दी। मिश्रा ने बताया कि इस आचार्य अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय केंद्रीय मंत्री सह सेवा प्रमुख अजय पारीख, उत्तरांचल और उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी, प्रांत सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, प्रांत सह सेवा प्रमुख अनिल सिंह का मार्गदर्शन मिला।
महानगर सेवा प्रमुख ने बताया कि 16, 17, 18 जनवरी को उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तथा सेवा विभाग की प्रांतीय बैठक 18 जनवरी को हुई। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। संस्कारशाला के आचार्यों के प्रशिक्षण वर्ग में 23 आचार्या बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर महानगर सेवा प्रमुख आलोक मिश्रा, गंगा पार सेवा प्रमुख सुनील पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




