Latest
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से शिविरों को खाली कराने का सिलसिला जारी

कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं
( अनुराग शुक्ला ) 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला में गंगा किनारे कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से शिविरों को खाली कराने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ा है। कानपुर बैराज से गुरुवार रात फिर 21 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। माघ मेला के दौरान सामान्य से दो गुना अधिक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा किनारे बसाए गए शिविरों के लिए मुश्किल खड़ी हुई है। मेला में गंगा किनारे बसाए गए शिविरों में अगले तीन दिन तक इसी तरह की परेशानी की संभावना जताई जा रही है।



