पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में प्रयागराज आएंगे आदित्य ठाकरे

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) जिले के वरिष्ठ शिवसैनिकों, शिवसेना केंद्रीय लीगल सेल प्रमुख धरम मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी संदीप पाटिल की सोमवार को एक बैठक राम भवन स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई और प्राप्त आवेदनों की छंटनी हुई। लीगल सेल प्रमुख धरम मिश्रा ने कहा की दो दिन बाद प्रयागराज के विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आदित्य ठाकरे प्रयागराज आएंगे। उनके अलावा कई अन्य सांसद और विधायकों के भी आने का कार्यक्रम है। बैठक में धरम मिश्रा, संदीप पाटिल, प्रदीप मिश्रा, शिव विशाल गुप्ता, शिवसेना पार्षद दीपेश यादव, सोनू पाठक, धर्मेंद्र मिश्रा, मुकेश यादव, संदीप पांडे, विवेक सिंह, संजय मिश्रा, राहुल गुप्ता, निशांत सिंह, अखिलेश गुप्ता, अंकुश कनौजिया, अतुल सिंह, प्रदीप यादव, आनंद केसरवानी और प्रकाश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।




