Latest

विजय दिवस मनाएगी कांग्रेस

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 16 दिसम्बर को दोपहर विजय दिवस मनाए जाने की घोषणा की है। पार्टी नेताओं की ओर से कहा गया कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाया था। एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर कराया था। इस उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शौर्य स्मारक पर 1971 में लड़ाई लड़ने वालों व उनके परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से चौक शहीद स्थल तक पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर समापन किया जायेगा। पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व संध्या में प्रभारी उज्वल शुक्ला ने गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल और यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। कांग्रेस जिला प्रभारी ने एक अध्यादेश जारी कर पार्टी नेता और पदाधिकारियों को कार्यालय में मौजूद रहने के लिये कहा गया।
बैठक के दौरान उज्वल शुक्ला, अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, रामछबीले मिश्रा, विवेक पाण्डेय, शरदचन्द्र मिश्रा, माधवी सिंह,

Related Articles

Back to top button