पश्चिमी यूपी में सपा को मिलेगी 50 सीट

चरण के साथ बढ़ता जायेगा ग्राफ – डिम्पल यादव
मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार ) । पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने गुप्त नवरात्र की तृतीया तिथि पर माता विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन पूजन किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को 50 सीट मिल रही हैं । जैसे जैसे चरण बढ़ता जायेगा सीट भी बढ़ती जायेगी । विंध्याचल धाम में शुक्रवार की शाम डिंपल का काफिला पहुंचा । हाथों में नारियल, चुनरी, माला फूल व प्रसाद मां के गर्भ गृह में गणेश द्वार से प्रवेश किया । मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन अर्चन किया । मां के चरणों में एक जोड़ी पायल, बिछिया, नथिया , लाल चुनरी एवम द्रव्य समर्पित किया । मां का दर्शन पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड की परिक्रमा भी की । दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने कराया । इस दौरान धाम सुरक्षा प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे। डिंपल यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्वांचल के सीट बंटवारे पर कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ रहे हैं वैसे वैसे सीट का बंटवारा किया जा रहा है । सारी चीजों को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया जाएगा । आगामी चुनाव पर डिंपल यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है । जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते रहेंगे वैसे वैसे समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस और भी अच्छा होता जाएगा ।



