Latest

कांग्रेस का दामन छोड़ पकड़ा कमल का फूल

योगेश शुक्ला ने अमित शाह के सामने ली भाजपा की सदस्यता

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। आज लखनऊ में मैंने , देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह का स्नेह , आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता पुनः ग्रहण की।संगठन महामंत्री और बड़े भाई सुनील बंसल जी के मित्र भाव एवं सहयोग के लिए आभारी हूँ । योगेश शुक्ला ने कहा वैश्विक मानवता , राष्ट्रीय मूल्यों , सांस्कृतिक विरासत , संवैधानिक उत्तरदायित्वों और व्यापक जन सरोकारों के जिन मुद्दों के लिए मैं राजनीति में हूँ , उन्हें आगे ले जाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी , सबसे सशक्त और प्रभावी माध्यम हैं । योगेश शुक्ला ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आभार व्यक्त किया है । योगेश शुक्ला कांग्रेश छोड़कर भाजपा में आए हैं । भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई जोश भरने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button