Latest

ब्राह्मण फौरी लाभ के लिए किसी राजनीतिक दल का बंधुआ न बने-स्वामी महेशाश्रम

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जगदगुरू स्वामी महेशाश्रम महाराज ने कहा कि २०२२ में यूपी सहित कई कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके चलते राजनीतिक दलों में ब्राह्मणों को रिझाने की होड़ मची है। जबकि ब्राह्मण अपनी विद्वता, त्याग व समर्पण के जरिए पुरातन काल से ही दुनिया को दिशा देते आए हैं। वह भूखा रह लेगा, लेकिन किसी के आगे झुकता नहीं है। यह बातें अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज ने अरैल स्थित दंडी सन्यासी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों को वोट बैंक के रूप में देख रही हैं, जो अनुचित है। ब्राह्मण फौरी लाभ के लिए किसी राजनीतिक दल का बंधुआ न बने, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के हित व अहित को ध्यान में रखकर किसी का समर्थन तथा विरोध करने का मन बनाए। उन्होंने कहा कि वेद, पुराण, संस्कृत, ज्योतिष व कर्मकांड ब्राह्मणों के अस्तित्व से जुड़े हैं। इसके बावजूद साजिश के तहत इन्हें शिक्षा से बाहर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button