अग्रहरि समाज को राजनीति सहभागिता की मांग

अग्रहरी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री प्रदेश कोषाध्यक्ष के स्वागत समारोह संपन्न
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि प्रदेश महामन्त्री दुर्गा प्रसाद अग्रहरि व प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेन्द्र अग्रहरि आगमन पर प्रयागराज के स्थान कान्हा श्याम होटल में जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य अभिनंदन व स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने अग्रहरि समाज के अनुपात के आधार पर राजनीतिक पार्टियों से चुनाव लड़ने हेतु टिकट देने की बात कही तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज की आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक सहभागिता उन्नति और विकास के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामन्त्री कुलभास्कर अग्रहरि प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश अग्रहरि व अमृत लाल अग्रहरि आदि ने अग्रहरि समाज के उत्थान हेतु सामाजिक क्रांति की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील अग्रहरि ने किया । स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री रामसखा अग्रहरि सुनील अग्रहरि राजेश अग्रहरि गोपाल खुशबू संजीव ज्ञान अनिल विकास शारदा विनय मनीष प्रमोद अरविंद शिवशंकर सुधीर सत्य प्रकाश आरती आशा रश्मि सुधा अजय अनिल ओमप्रकाश संत लाल आदि शामिल रहे।



