Latest
जगद्गुरु स्वामी विद्यानन्द सरस्वती की 12हवीं पुण्यतिथि भंडारे के साथ सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। त्रिवेणी बांध स्थित श्री शंकराचार्य अध्यात्म प्रचार प्रसार मण्डल के तत्वावधान में ब्रह्मलीन स्वामी जगद्गुरु विद्यानन्द सरस्वती जी पुण्य स्मृति में स्मृति समारोह एवम भंडारा का आयोजन स्वामी जी के कृपापात्र जगद्गुरु स्वामी विश्वेस्वरानन्द सरस्वती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
स्मृति समारोह तथा भंडारा में स्वामी श्री निवसानन्द सरस्वती , स्वामी श्री ब्रह्मदत्त पूरी , स्वामी श्री जगदम्बा नन्दजी , महन्त श्री दीपक शास्त्री , फूल चन्द्र दुबे , डॉ बी के सिंह , राजेन्द्र तिवारी दुकानजी , प्रमोद बाबू झा , पुष्पराज सिंह , इंद्र मणि पांडेय शास्त्री जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रह्मलीन स्वामी जी की स्मृति में सामूहिक रूप से पर्यावरण संतुलन हेतु बृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।



