डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्जेस जनता के ऊपर बोझ- पार्षद किरन जायसवाल

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा पार्षद दल की मुख्य सचेतक पार्षद किरन जायसवाल ने नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्जेस को लेकर एवं बेतहाशा गृह कर वृद्धि पर आपत्ति जताते हुए कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर जनता के ऊपर एक और आर्थिक बोझ पूरी तरह गलत है जब कि गृह कर भी बेतहाशा फिर बढ़ा दिया गया है जो ठीक नहीं है इस विषय को लेकर उन्होंने आगे कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन यूजर चार्जेस का अनुबंध की अनुमति न ही नगर निगम सदन में ली गई और ना ही इस विषय को लेकर पार्षद और जनता को जानकारी दी गई और आगे उन्होंने कहा कि नगर निगम को अपने संसाधन से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना चाहिए और जबकि अभी भी जल कल के पुराने एरियर के वसूली से ही जनता अपने को ठगा महशूस कर रही है और आक्रोशित है और आगे उन्होंने कहा कि इसके पूर्व ए पी डब्ल्यु एस और हरी भरी द्वारा जनता और नगर निगम को चूना लगाया जा चुका है इसलिए जनहित को देखते हुए आज डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान में मैं शामिल नही हुई हूं और हमारी मांग है की नगर निगम ये खर्च पर अपने संसाधनों से करे और प्राइवेट ठेका न दिया जाए पार्षद ने आगे और आरोप लगाया कि मलवा उठाने के लिए भी प्राइवेट कंपनी सी एन डी वेस्ट को ठेका दिया गया है जो कार्य नही कर रही है और आशंका है कि ये बिना कार्य किये ही भुगतान प्राप्त कर रहे हैं इसकी जांच की जाए।



