Latest
चयन बोर्ड ने जारी किया टीजीटी 2021 का प्रवेश पत्र
(विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2021 की भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र सोमवार को वेबसाइट www.upsessb.org और www.pariksha.up.nic.in पर जारी कर दिया। परीक्षा 7 व 8 अगस्त को सभी जिलों में होगी। टीजीटी के 12603 पदों के लिए 7.10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कुल 16 विषयों की परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 और 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। मंडलों के मंडलायुक्तों की यह जिम्मेदारी होगी की नकलविहीन परीक्षा कराने की सभी व्यवस्था कराएंगे। परीक्षा संपन्न होने की रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव शासन और सचिव चयन बोर्ड को देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 500 अभ्यर्थियों पर एक पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।



