Latestगंगा तट सेमेला समाचार
Breaking: प्रयागराज में पलटी नाव, 12 लोग थे सवार, मौके पर पहुंची एनडीआरएफ

प्रयागराज कुंभ के दौरान संगम में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूब गई है. बताया जा रहा है कि इस नाव में 12 लोग सवार थे. हालांकि मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ और गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
एनडीआरएफ की टीम नाव की तलाश में जुटी हुई है. मौके पर मौजूद पुलिस और मेडिकल टीम ने संगम में डूबे लोगों को बाहर निकाल कर एम्बुलेन्स से अस्पताल भेजा दिया है.




