Latest

डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर सपा जनों ने दी श्रद्धांजलि

उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l महान समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया जी की पुण्य तिथि पर आज समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने पी डी पार्क स्थित डॉ लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित करने के उपरांत पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में गोष्ठी आयोजित की जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई l
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने करते हुए कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान के लिए समता और संपन्नता का नारा दिया था l
वरिष्ठ सपा नेता श्री विनोद चंद्र दुबे ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया जी ने नर नारी समानता, आपसी सम्मान, निजी सम्पति के खिलाफ, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा जैसे सिद्धान्तों की हमेशा वकालत की l पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने ने कहा कि किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए वह आजीवन संघर्ष करते रहे l l
वक्ताओं ने बताया कि उनका जन्म 23 मार्च 1910 को प्रदेश के अम्बेडकर नगर जानपद में हुआ था और वह 1963 में पहली बार संसद में पहुंचे l 12 अक्तूबर 1967 में दिल्ली में सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया l उनके सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया l

इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,नागेन्द्र सिंह पटेल, विनोद चंद्र दुबे,पंधारी यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव,कृष्ण मूर्ति सिंह,सत्य वीर मुन्ना, डॉ मान सिंह यादव, गुलाब सिंह यादव, संदीप पटेल, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, रवींद्र यादव, आर एन यादव, रमाकांत पटेल, ,सत्य भाम मिश्रा, दान बहादुर सिंह मधुर, मो अस्करी,महावीर यादव, ननकऊ यादव, संदीप विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button