Latest

कांग्रेस नेता जीतेंद्र तिवारी के समर्थन में उतरा जमुनापार का ब्राह्मण समुदाय

करछना और मेजा विधानसभा में कांग्रेस को लगेगा झटका
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस नेता जितेंद्र तिवारी के समर्थन में उतरी मेजा प्रत्याशी रही माधवी राय व अन्य नेतागण, सोशल मीडया में जितेंद्र तिवारी के समर्थन में जमकर लोग कर रहे समर्थन। जितेंद्र तिवारी ने कहा मेरे साथ भी पार्टी के नेताओं ने अन्याय किया। मुझे प्रियंका जी द्वारा प्रत्यशी बनाया गया फिर भी रात में नाम बदल दिया गया। कई महिलाओ के साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेस के कुछ नेता शीर्ष नेतृत्व को बरगला रहे । और जितेंद्र तिवारी का नाम बदनाम कर रहे। जितेन तिवारी ने पार्टी नेताओं से कहा कार्यालय तोड़ने जैसा कोई प्रूफ उनके पास है तो दें । अन्यथा मानहानि का दावा करेंगे। लगातार पार्टी द्वारा मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है । कुछ चाटुकार नेताओं के इशारे पर सोशल मीडिया और मीडिया को गलत बयानबाजी की जा रही है। जिसकी प्रियंका जी से शिकायत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button