Latest
कोरोना वारियर्स के परिजनों पर खतरा बढ़ा

प्रयागराज। कोरोना वारियर्स के परिजनों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के पैसिव क्वारेंटीन की सुविधा खत्म कर दी गई है। कोरोना संक्रमितों की देखरेख के लिए डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय एवं स्वीपर की ड्यूटी लगाई जाती है। 14 दिन ड्यूटी पूरी होने के बाद इनकी कोरोना जांच होती है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें 14 दिनों के लिए पैसिव क्वारेंटीन में किसी होटल या एकांत स्थान पर रखा जाता है। इस दौरान वह न तो कोई ड्यूटी करते हैं और न ही घर के लोगों से मिलते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार की ओर से उठाया जाता रहा। अब यह सुविधा खत्म कर दी गयी है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच 14 दिन ड्यूटी करने के बाद इन्हें सीधे घर भेजा जा रहा है।



