Latest

कांग्रेसियो ने मुस्लिम नमाज़ियों से मांगी वोट की भीख

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । यूपी में विधानसभा चुनाव का सियासी पारा जैसे जैसे बढ़ रहा है। ऐसे में हर पार्टी वोटरों को लुभाने का कोई भी मौका नही छोड़ रही है। संगमनगरी प्रयागराज में एक अलग ही नजारा देखने लिए मिला। जहां कांग्रेस के पक्ष में नमाजियों से कांग्रेसी वोटो की भीख मांगते नज़र आये। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद के बाहर जुटे कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन के पक्ष्य में वोट की भीख मांगकर समर्थन जुटाने का प्रयास किया। प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा प्रियंका गांधी जिस तरह उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर खुद आगे आकर संघर्ष किया है उससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति एक नया भरोसा पैदा हुआ है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। लोग भाजपा विधायकों के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस दौरान तस्लीम उद्दीन, बाबा अभय अवस्थी, नदीम खान, विमल मेहरोत्रा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button