वरिष्ठ सपा नेताओं की मौजूदगी मे शहर पश्चिमी प्रत्याशी ऋचा सिंह के केन्द्रिय कार्यालय का हुआ उदघाटन

Lप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शहर पश्चिमी विधान सभा से सपा प्रत्याशी डॉ ऋचा सिंह के केन्द्रीय कार्यालय का वरिष्ठ सपा नेताओं की उपस्थिति मे फीता काट कर उदघाटन किया गया। विधान सभा अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे कार्यकर्ताओं संग बैठक हुई जिसमे वरिष्ठ नेताओं वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करते हुए डॉ ऋचा सिंह को भारी बहुमत से जिताने का आहृवान किया।ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ,वरिष्ठ सपा नेता विनोद चन्द्र द्वबे ,कमरुल हसन सिद्दीकी ,नगर उपाध्यक्ष इसरार अन्जुम ,महेन्द्र निषाद ,शिक्षक विधायक डॉ मान सिंह यादव ,पूर्व सांसद धर्मराज पटेल ,पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ,पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल हलमान ,वरिष्ठ अधिवक्ता के के राय ,मुज़फ्फर बाग़ी ,सहयोगी दल अपना दल कमेरावादी के विधान सभा अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव महबूब उसमानी व वज़ीर खाँ आदि नेताओं ने भाजपा सरकार के साथ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषाशैली पर आपत्ती दर्ज कराते हुए उनहे प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया बताया।कहा सपा को गुण्डों की पार्टी बताने वाली योगी सरकार मे जहाँ सैकड़ो गुण्डा मंत्री बने रहे वहीं वर्तमान चुनाव मे भी दाग़ी लोगों को टिकट दिए गए हैं।सपा प्रत्याशी डॉ ऋचा सिंह ने सबसे वोट देने की अपील की वहीं शहर पश्चिमी से बड़ी संख्या मे दावेदार रहे आवेदकों का आभार भी व्यक्त किया।



