Latest
यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगीता, नॉर्दन एवं रॉयल स्टार ने जीते मैच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के तत्वाधान में आज से प्रारम्भ हुए यूथ कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज खेले गए दूसरे दिन में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी एवं रॉयल स्टार ने अपने अपने मैच जीते I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने चैलेंजर्स ऍफ़ सी को 4-2 से हराया I विजेता टीम की ओर से शांतनु सिंह एवं आदित्य राज ने दो दो गोल किया I जबकि पराजित टीम की और से तानिश ने दोनों गोल किया I दिन के दूसरे मैच में रॉयल स्टार ने यंग स्टार बॉयज को 2-0 से हराया I आदित्य एवं प्रवर ने एक एक गोल किया I


