इलाहाबाद समाचारगंगा तट से
हरियाणा एवं उत्तराखंड के तर्ज पर केंद सरकार भी गाय को राष्ट्र माता घोषित करे-महंत बजरंगमुनि उदासीन

इलाहाबाद। उत्तराखंड में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने पर महंत बजरंगमुनि उदासीन न उत्तराखंड सरकार की प्रशंसा की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। महंत बजरंगमुनि उदासीन ने कहा कि गाय के उदार व्यवहार के कारण ही उसे मां का दर्जा का प्राप्त है।
गाय के दूध को मां के दूध के बराबर माना गया है। सिर्फ दूध ही नहीं मूत्र को भी पवित्र माना गया है। गाय के वास से ही घर हर तरह के वास्तु दोष से मुक्त हो जाता है। इसी प्रकार मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हु कि सम्पूर्ण राष्ट्र में गोवध, गोमांस के परिवहन, तस्करी के अपराध पर कड़ी कार्रवाई के प्रावधान लागू करे।
गाय धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक है।। महंत बजरंगमुनि उदासीन ने उत्तर प्रदेश की राज्यसरकार से सड़क पर घूमते गोवंश की भी पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की।



