समस्याओं को जानने सांसद निकले सड़क पर, प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

इलाहाबाद l शहर के पुराने मुहल्लों, हिम्मतगंज, खुलदा बाद में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर तोड़े जा रहे मकानों, दुकानों के मालिकों को उचित मुआवजा देने, के बाद ही तोड़े जाने की करवाई करने तथा इलाके में बिजली, पानी, यातायात को शीघ्र बहाल करने की मांग सपा सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने जिलाधिकारी से की है l
सपा सांसद आज दोपहर में इन मुहल्लों में दौरा कर लोगों से मुलाकात की और जानकारी ली l
स्थानीय लोगों ने सासद को बताया कि पुरखों के जमाने से लोग वहाँ रहते आ रहे हैं, आज ए. डी. ए. के अधिकारियों द्वारा उनसे नक्शा मांगा जा रहा है जबकि सैकड़ों साल पहले बने मकानों के निर्माण के दौरान विकास प्राधिकरण का गठन ही नहीं हुआ था लोगों ने जमीनों के कागजात भी दिखाए l उनका कहना है कि इतना ही नहीं उन्हे उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है l हिम्मत गंज के निवासियों ने बताया कि उन्हें हफ्ते भर से बिजली, पानी, नहीं मिल रही है l बीच सड़क पर बैरियर लगा कर यातायात भी बंद कर दिया गया है, जिसके कारण आवागमन अवरूद्ध है l व्यापार बुरी तरह से फेल है l
सांसद ने स्थानीय लोगों को बताया कि उनसे जिलाधिकारी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात हुई है जिसमे अधिकारियों ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए अस्वासान दिया हैl सपा सांसद ने करवाई में देरी से भारी जन – धन के नुकसान की संभावना जताते हुए जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने के बाद शीघ्र कार्रवाई की मांग की है l
सांसद के साथ पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, पार्षद गण शिव सेवक सिंह पटेल, कमलेश सिंह, जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर, आशुतोष त्रिपाठी, आदि नेतागण मौजूद थे l
दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद


