प्रदेश

श्री अयोध्या धाम में अश्वमेघ यज्ञ प्रारम्भ, बड़ी संख्या में पहुंचे सन्त

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए विश्व वेदान्त संस्थानम् द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ पावन अयोध्या धाम के मन्त्रार्थ मण्डपम् में 1008 ब्राह्मणों द्वारा विश्व वेदान्त संस्थानम् के महामन्त्री आनन्द स्वामी जी के संयोजकत्व में प्रारम्भ हुआ ।

 


इस अश्वमेध यज्ञ में श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज 75 दण्डी सन्यासियों के साथ अयोध्या पहुँच चुके हैं ।

पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य जी महाराज हनुमान बाग स्थित महन्त जगदीश दास जी महाराज के आश्रम में राष्ट्र की समृद्धि, मानव कल्याण एवम् राजनेताओं की सद्बुध्दि के लिए परामन्त्रों के द्वारा पवित्र सरयू तट पर पंच दिवस पर्यन्त साधना करेंगे ।

इस यज्ञ में महन्त दिलीप दास जी महाराज, महन्त डा0 राम बिलास वेदान्ती जी महाराज, भानपुर (जौनपुर) शक्ति धाम पीठाधीश्वर विस्वगुरुस्वामी करूणानन्द सरस्वती जी महाराज भी सहभागी हैं ।
यह जानकारी स्वामी बृज भूषण दास जी महाराज निजी सचिव ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button