Latest
गंगा स्नान करते समय युवक डूबा, शव खोजने में पुलिस कामयाब
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। मेजा थाना क्षेत्र के रैपुरा घाट पर गंगा स्नान करते समय एक बच्चा डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अथक प्रयास कर शव खोजने में कामयाब हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेजा के जेवनिया गांव निवासी पियूष प्रजापति (12) पुत्र सोनू प्रजापति अपने परिजनों के साथ बुधवार सुबह रैपुरा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। जहां स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा, शोर-गुल सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े ,लेकिन गहरे पानी में वह समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अथक प्रयास करके गंगा से निकालने में कामयाब हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।




