Latest

26 फरवरी को भारत व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों को किया जागरूक

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीएसटी विदेशी ई-कॉमर्स तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत व्याप्त उत्पीड़न आत्मक प्रावधानों एवं संशोधनों को लेकर के द्वारा 26 फरवरी को आहूत भारत व्यापार बंद को सफल बनाने के लिए आज कोठा परचा बहादुरगंज राम भवन सुलाकी चौराहा आदि पर व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें इन कानूनों की विसंगतियों के प्रति जागरूक किया गया एवं 26 फरवरी को अपना प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए अनुरोध किया गया।पैदल जनसंपर्क में महेंद्र गोयल विभु अग्रवाल दिनेश केसरवानी अरुणेश जयसवाल विशाल गुप्ता आशीष केसरी अनुराग संजीव गुप्ता अनुपम अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button