Latest

असदुद्दीन ओवैसी 22 फरवरी को प्रयागराज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 263 विधानसभा शहर दक्षिणी से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के प्रत्याशी मोहम्मद फरहान के समर्थन में ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी दिनांक 22 फरवरी दिन के 3:00 बजे रसूलपुर चौराहा पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा भी साथ होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ए आई एम आई एम असदुद्दीन ओवैसी का हेलीकॉप्टर के पी कॉलेज हेलीपैड पर लैंड करेगा । वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच सभा स्थल रसूलपुर नरूला रोड पर पहुंचेंगे। इस खबर की विस्तृत जानकारी पार्टी प्रवक्ता अफ़सर महमूद ने दी ।

Related Articles

Back to top button