Latest

भारत ने मध्यम दूरी की अग्नि 2 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्‍ली। भारत ने आज ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से युक्त मध्यम दूरी तक मार करने वाली अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया. यह प्रक्षेपास्त्र 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है. रक्षा सूत्रों ने कहा कि एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सचल प्रक्षेपक से सुबह करीब आठ बजकर 38 मिनट पर सतह से सतह पर मार करने वाले इस प्रक्षेपास्त्र का प्रक्षेपण किया गया. लॉन्च कांप्लेक्स-4 से यह प्रक्षेपण किया गया. उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) को पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी है। आज का परीक्षण सेना की स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) ने किया. इसके लिये डीआरडीओ ने उसकी मदद की. बीस मीटर लंबी अग्नि 2 बैलिस्टिक मिसाइल का वजन 17 टन है और यह अपने साथ एक हजार किलो का आयुध 2000 किलोमीटर की दूरी तक ले जा सकती है।

ओडिशा के तट से भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया

भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइलका ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने न्यूक्लियर क्षमता से संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि – 5 का सफल परीक्षण किया है।

इससे पहले 6 फरवरी को स्वदेश निर्मित अग्नि -1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. भारतीय सेना के सामरिक बल कमांड ने बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड-4 से 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button